भागलपुर, अप्रैल 30 -- कुर्साकांटा (अररिया) से अनिल झा की रिपोर्ट कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के सौरगांव पंचायत स्थित कोतहपुर वार्ड नौ में गुरूवार की दोपहर एक पिकअप गाड़ी के तालाब में पलटने से उस पर सवार एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक शिवम कुमार कोतहपुर गांव के प्रकाश सिंह का बेटा था। घटना दरबाजे स्थित तालाब में हुई। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में मातम पसरा रहा। घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि शिवम के पिता प्रकाश सिंह मछली का कारोबार करता है। पिकअप से बाहर से मछली लाकर बेचता है। गुरुवार को भी बाहर से पिकअप पर मछली लेकर दरवाजे पर आया था। इस दौरान बच्चा शिवम भी पिकअप के पीछे डाला पर बैठ गया। दरवाजे पर पिकअप को साइड करने के क्रम में वह तालाब में अनियंत्रित होकर पलट गया। परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.