भागलपुर, मार्च 8 -- कुर्साकांटा। बिहार में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पहली कक्षा से 8 तक की वार्षिक परीक्षा 12 से 18 मार्च की जाएगी। इसके लिए तैयारी की जा रही है। बीएओ संयम राज ने बताया कि राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद ने सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की वार्षिक परीक्षा 12 से 19 मार्च तक चलेगी। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए शिक्षा विभाग पूरी तरह सर्तक है। कक्षा एक और दो की परीक्षा मौखिक होगी। जबकि कक्षा 3 से 8 तक के बच्चों की परीक्षा लिखित होगी। परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली प्रात: 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक होगी। कक्षा एक से आठ तक की परीक्षा से संबंधित विषयवार पश्न पत्रों को ई शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। प...