अररिया, फरवरी 3 -- पलासी, (ए.सं)। सोमवार शाम करीब तीन बजे पलासी प्रखंड मुख्यालय के मुख्य चौक स्थित एक मिठाई दुकान के सामने बदमाशों ने एक बाइक की डिक्की से तीन लाख उड़ाकर चलते बने। इस संबंध में पीड़ित भटनियां गांव निवासी अनिल कुमार यादव ने पलासी थाना में आवेदन देकर राशि बरामदगी की गुहार लगाई है। पीड़ित अनिल कुमार ने बताया कि वे किसान हैं। सोमवार को सेंट्रल बैंक इंडिया में खाता खुलवाकर तीन लाख रुपये जमा करने आया था। खाता नहीं खुलने के कारण राशि जमा नहीं हो पायी। इस राशि को वे प्लास्टिक के थैला में रखकर चादर से लपेटकर बाइक की डिक्की में डाल दिया। इसके बाद करीब तीन बजे पलासी मुख्यालय के चौक स्थित एक मिठाई दुकान के आगे बाइक लगाकर नास्ता करने लगा। करीब 20 मिनट में बाद बाइक के पास आया तो देखा कि डिक्की खुला है और तीन लाख रुपये गायब है। खोजबीन के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.