अररिया: नेपाली मूल की बहुएं भी अब भारतीय नागरिकता करेंगी हासिल
भागलपुर, जून 20 -- सिकटी रामदेव झा की रिपोर्ट सिकटी प्रखंड क्षेत्र में अब नेपाली मूल की बहुएं भी भारतीय नागरिकता प्राप्त कर सकेंगी। इसके लिए प्रशासन द्वारा विशेष पहल करते हुए प्रखंड के 14 पंचायतों में शिविर लगाकर आवेदन लिए गए। शुक्रवार को लगाए गए शिविर में कुल आठ आवेदन प्राप्त हुए। इच्छुक महिलाओं ने आवेदन के साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज जमा किए गए। इस संबंध में सिकटी बीडीओ परवेज आलम ने बताया कि पिछले वर्ष मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान ऐसे कई परिवार सामने आए थे, जिनकी बहुएं मूल रूप से नेपाल की निवासी हैं। इनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया था। इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए नेपाली मूल की बहुएं को नागरिकता दिलाने और उनका नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए विशेष अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.