भागलपुर, जुलाई 25 -- फारबिसगंज से अंजनी गौतम की रिपोर्ट प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निक्षय मित्र योजना के तहत शनिवार को स्थानीय एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अनुमंडल क्षेत्र के 185 टीबी मरीजों के बीच पोषण सामग्री (फूड बास्केट) का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों को उपचार के साथ-साथ बेहतर पोषण उपलब्ध कराना तथा समाज को टीबी उन्मूलन अभियान से जोड़ना था। अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार ने स्वयं वितरण कार्यक्रम का निरीक्षण किया तथा उपस्थित निक्षय मित्रों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राहुल कुमार, पीएचसी के प्रभारी डॉ. राजीव बसाक, निक्षय मित्र के रूप में मारवाड़ी युवा मंच के अध...