भागलपुर, अप्रैल 21 -- अररिया से चन्दन कुमार लालू अररिया नगर परिषद क्षेत्र में निर्माण की गुणवत्ता और सरकारी लापरवाही का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगर परिषद क्षेत्र के नगर थाना से एसडीओ कार्यालय गेट तक नवनिर्मित नाला बनने के महज 15 के भीतर ही खाली बोरी लोड ट्रक चढ़ने से नाले का ढक्कन धंसकर ध्वस्त हो गया। इससे नाले के ढक्कन की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए, जब एक ट्रक के चढ़ते ही ढक्कन टूटकर ध्वस्त हो गया। लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए इस निर्माण कार्य की मजबूती पर अब गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं। इओ ने मामले को अपने स्तर से देखने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.