भागलपुर, दिसम्बर 10 -- अररिया, वरीय संवाददाता अररिया जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए जिला मुख्यालय के चार केन्द्रों पर परीक्षा होंगे। इन परीक्षा केन्द्रों में 80 सीट के विरूद्ध 1323 बच्चे शामिल होंगे। इन परीक्षा केन्द्रों में प्लस टू हाई स्कूल अररिया, प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय अररिया, आदर्श मीडिल स्कूल, अररिया, आजाद एकेडमी अररिया शामिल हैं। जेएनवी प्रवेश परीक्षा प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। बुधवार को प्लस टू हाईस्कूल अररिया में डीईओ की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में केन्द्र निरीक्षकों व केंद्राध्यक्षों की उपस्थिति में प्रवेश परीक्षा पूर्णत कदाचार मुक्त एवं सुचारू रूप से संचालित किए जाने के लिए जरूरी निर्देश दिए गए। वहीं प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार सिंह ने केंद्राध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.