भागलपुर, सितम्बर 25 -- फारबिसगंज से अंजनी गौतम की रिपोर्ट विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में 'नमामि भारतम्' अभियान के तहत शुक्रवार को वंदे मातरम् के 150 वें वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सामूहिक गान का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे विभिन्न स्थानों पर एक समय, एक साथ, एक लय और एक स्वर में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। इस दौरान राष्ट्रहित, विश्वास एवं बंधुता की भावना जागृत करने का संदेश दिया गया।स्थानीय कटहरा स्थित सुलोचना देवी डॉ. डीएल दास सरस्वती शिशु सह विद्या मंदिर, में आयोजित कार्यक्रम में लोक शिक्षा समिति सह विद्यालय के अध्यक्ष राम प्रकाश प्रसाद ने कहा कि इस अभियान को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने के लिए सभी आचार्य बंधु-भगिनी को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं। यह भी पढ़ें- तीर्थनगरी में हजारों कंठ से एक स्वर में ...