अररिया: नई एचएम के योगदान का विरोध, ग्रामीणों व अभिभावकों का हंगामा- प्रदर्शन
भागलपुर, मई 23 -- अररिया से फुलेन्द्र मल्लिक की रिपोर्ट नई प्रधानाध्यापिका का प्राथमिक विद्यालय गोढ़ी टोला वार्ड नंबर नौ में योगदान करने का विरोध करते हुए पोषक क्षेत्र के ग्रामीणों व अभिभावकों ने शनिवार की की सुबह हंगामा किया। इस दौरान स्कूल के कमरों के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर प्रदर्शन भी किया। अभिभावक स्कूलों में शिक्षकों की कमी, इनके गायब रहने का आरोप लगा रहे थे। आक्रोशित अभिभावकों का कहना था कि स्कूल में शैक्षणिक माहौल बिगड़ रहा है लेकिन किसी का इस ओर ध्यान नहीं है। ऐसे में बच्चों को स्कूल भेजने से क्या फायदा। इसलिए हमलोग ताला जड़ दिये हैं। हंगामा-प्रदर्शन के कारण बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ एमडीएम से भी वंचित होना पड़ा।
ग्रामीणों का आवेदन इधर शिक्षा समिति सचिव व ग्रामीणों ने डीएम व डीईओ के नाम से अलग-अलग आवेदन दिया है। आवेदन में अभिभावकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.