भागलपुर, दिसम्बर 20 -- जोगबनी, हि प्र। एसएसबी 56वीं बटालियन के जवानों ने इंडो-नेपाल बार्डर पर दो लाख नेपाली करंसी के साथ एक 40 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। एसएसबी को यह सफलता उस समय मिली जब ये महिला करंसी के साथ भारतीय क्षेत्र मे प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान एसएसबी 56वीं बटालियन केजवानों ने कार्रवाई की। गिरफ्तार सरिता यादव उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज पालिया निवासी मनोज यादव की पत्नी है। आवश्यक कार्रवाई के बाद महिला को कस्टम विभाग फारबिसगंज के हवाले कर दिया गया है। यह कार्रवाई शुक्रवार की शाम की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.