भागलपुर, फरवरी 7 -- अररिया। जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हरवा चौक के समीप दो बाइक के बीच हुई टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोकीहाट ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर दोनो को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया। यहां भी चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। दोनों जख्मी व्यक्ति राजू और उषा देवी बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.