भागलपुर, फरवरी 21 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। अरार थाना पुलिस को दस लीटर महुआ शराब के साथ एक तस्कर को पकड़ने में कामयाबी मिली है। आरोपी अमित कुमार सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र के टेकनमा वार्ड 9 का रहने वाला है। वाहन जांच के क्रम में आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मौके से आरोपी की बजाज सीटी बाइक बीआर 43 एडी 8109 को जब्त किया गया है। मामले में पीटीसी पारस कुमार के आवेदन पर केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र ने बताया कि बीते शुक्रवार को दस बजे दिन में डेफरा नहर पुल के पास वाहन जांच किया जा रहा था। इसी बीच ग्वालपाड़ा की तरफ से तेज गति से आ रहे बाइक पर नजर पड़ी। पुलिस वाहन को देख कर आरोपी बाइक घुमा कर भागना चाहा। पुलिस बलों के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के क्रम में बाइक की डिक्की से पॉलीथिन की 4 थैलियों में बंद तकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.