भागलपुर, जनवरी 4 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। ठंड का कहर लगातार जारी है। इस दौरान रविवार को धूप को लेकर दिन भर लोग तरसते रहे। सुबह कुहासे से दिन की शुरूआत हुई। जो दिन भर हल्के बादल व पछुआ हवा के साथ जारी रहा। बादल व कुहासे से लोग परेशान रहे। सर्द पछुआ हवा से लोग हलकान रहे। दिन व रात के तापमान में आई गिरावट से लोगों का व्यवसाय प्रभावित रहा। ठंड के तेवर से आम लोगों की दिनचर्या ही बदल गई है। देर से उठने के साथ ही शाम ढ़लते ही लोग घरो में सिमट जाते हैं। इस दौरान ठंड से बचाव को लेकर कंबल व गर्म कपड़े के अलावा बिजली उपकरण का सहारा ले रहे हैं। जिससे एैसे सामानों की बिक्री काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी ठंड बरकरार रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 7 जनवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.