अररिया: तस्करी के 314.7 लीटर नेपाली शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार।
भागलपुर, अगस्त 16 -- अररिया से रोशन कुमार भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अररिया को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार की देर रात एसएसबी की बाह्य सीमा चौकी आमबाड़ी के जवानों ने बिहार पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 314.7 लीटर नेपाली शराब बरामद की। मौके से नेपाली शराब की तस्करी में शामिल दो तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी एवं बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने रात करीब 12:20 बजे सीमा स्तंभ संख्या 156 से लगभग 1.5 किलोमीटर दक्षिण भारतीय क्षेत्र में नाका लगाया था। इसी दौरान नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश कर रहे एक मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.