भागलपुर, मार्च 17 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी बाजार में बाइक चोरी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। दोनों पीड़ितों ने जोगबनी थाना में आवेदन देकर बाइक बरामदगी की मांग की है। पहली घटना में छोटी मस्जिद निवासी मोहम्मद जसीम की पल्सर बाइक चोरी हो गई। उन्होंने बताया कि बाइक को हैंडल लॉक कर बाजार में खड़ी कर खरीददारी करने गए थे, लेकिन लौटने पर बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। दूसरी घटना में फुलकाहा बाजार वार्ड संख्या-05 निवासी अमित कुमार गुप्ता की अपाची ( बीआर 39 टी 8837 बाइक चोरी हो गई। दिए गए आवेदन के अनुसार बीते सोमवार को वे जोगबनी बाजार आए थे और छोटी मस्जिद के पास रंजीत के बिस्कुट दुकान के समीप सड़क किनारे बाइक लगाकर कुछ सामान खरीदने चले गए। करीब 10 मिनट बाद लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। आसपास खोजबीन के बाव...