भागलपुर, मई 7 -- फारबिसगंज से अमरेंद्र की रिपोर्ट विक्रमशिला पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद वैसे तो सीमांचल इलाके में आवागमन पूरी तरह प्रभावित है। खासकर भागलपुर आने-जाने वाले यात्रियों और सावन में बैद्यनाथ धाम मंदिर में जलाभिषेक के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच जोगबनी से देवघर तक भाया कटिहार-मुंगेर-भागलपुर स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ-साथ नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर साल सावन में देवघर पहुंचते हैं। लेकिन पुल के क्षतिग्रस्त होने से श्रद्धालुओं में मायूसी छा गई है, वहीं भागलपुर से जुड़े व्यापारिक, शैक्षणिक और चिकित्सीय गतिविधियां भी प्रभावित हो गई हैं। यह भी पढ़ें- बरौनी से भागलपुर भाया मुंगेर चले ट्रेन इसी को लेकर अररिया के सांसद प्रदीप कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.