अररिया: जोगबनी बोर्डर के नेपाल क्षेत्र से नौ ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार
भागलपुर, जुलाई 6 -- जोगबनी से बरूण मिश्रा की रिपोर्ट भारतीय सीमा जोगबनी से सटे विराटनगर महानगरपालिका वार्ड 15 में नौ ग्राम ब्राउन शुगर के साथ सप्तरी निवासी सुमित चौधरी को कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर के पीआईटी टिम , लागू औषध नियंत्रण ब्यूरो और इलाका प्रहरी रानी ने संयुक्त रूप से गिरफ्तार किया है । बताया गया है कि जोगबनी से नेपाल जा रहे उक्त व्यक्ति को भंसार क्षेत्र में तलाशी ली गई जहां उक्त ब्राउन शुगर बरामद हुई । कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर के अनुसार पुलिस आरोपी के पास से करीब नौ ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। अभियुक्त से रानी थाना में पूछताछ की जा रही है तथा मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि ब्राउन शुगर के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.