भागलपुर, मार्च 23 -- जोकीहाट(ए सं)। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में एक बार फिर ग्रामीण इलाके की प्रतिभाओं ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। जोकीहाट प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर की छात्रा बीबी असराना ने इंटर आर्ट्स संकाय में पूरे बिहार में 5वीं रैंक हासिल कर जिले और प्रखंड का नाम गौरव से ऊंचा कर दिया है। बीबी अफसाना भंसिया पंचायत के जोगिंदर गांव के निवासी आसीम की सुपुत्री हैं। पिता साधारण किसान हैं जबकि मां गृहिणी। एक साधारण ग्रामीण परिवेश से आने वाली अफसाना की इस कामयाबी ने यह साबित कर दिया है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो संसाधनों की कमी सफलता के आड़े नहीं आती। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाई देने उनके घर पहुँच रहे हैं। अपनी सफलता का श्रेय अफसाना ने अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.