भागलपुर, जून 12 -- सिकटी, अररिया से रामदेव झा सिकटी, एक संवाददाता। बिहार सरकार ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर चलाए जा रहे जीरो ऑफिस डे अभियान के तहत बीडीओ परवेज आलम ने गुरुवार को मुरारीपुर पंचायत का दौरा किया। इस दौरान पंचायत के विभिन्न वार्डो में सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। निरीक्षण क्रम में उन्होंने पीएम आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, सामुदायिक व व्यक्तिगत शौचालय, कचरा प्रबंधन इकाई की स्थलीय जांच की। इस पहल का मुख्य उद्देश्य योजनाओं की जमीनी हकीकत परखना और निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर आधारित रहा। जिन लाभुकों को आवास स्वीकृत हुए हैं, उनके घरों के निर्माण की प्रगति जांची गई। यह भी पढ़ें- योजनाओं की समीक्षा बैठक में बीडीओ ने दिए लक्ष्य समय पर पूरा करने के निर्देश अधूरे पड़े मकानों ...