भागलपुर, जून 21 -- अररिया से फुलेंद्र अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को जिले में रचनात्मक कार्यक्रमों की धूम मची रही। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत खेल भवन में डीएम विनोद कुमार दूहन सहित प्रशासनिक अमला ने योगाभ्यास कर 'करें योग रहें निरोग' व 'स्वस्थ जिला, सशक्त राष्ट्र, योग से बने विकास का मार्ग' आदि का संदेश दिया। मौके पर डीएम ने कहा कि योग से शरीर और मन स्वस्थ रहते हैं। नियमित योगाभ्यास करने से शारीरिक व मानसिक रूप से आप सदैव स्वस्थ रहेंगे। कहा कि योग से जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आने के साथ-साथ मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को भी सुदृढ़ करती है।योगाभ्यास यह भी पढ़ें- अररिया: विश्व योग दिवस पर जिले भर में कार्यक्रमों की रही धूम में सीएस डॉ. केके कश्यप, जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी डॉ. राम बाबू कुमार, जिला खेल एवं सांस्कृतिक पदाधिकारी...