भागलपुर, अप्रैल 5 -- अररिया। जिले के कुर्साकांटा प्रखंड के पंचायत सरकार भवन रहटमीना में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता डीएलएसए पैनल अधिवक्ता मिथिलेश कुमार झा ने की। जागरूकता शिविर के द्वारा सभी ग्रामीण को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एसिड अटैक आदि प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई । इसके अलावा बाल विवाह पर भी चर्चा हुई। जागरूकता शिविर में पीएलवी बुद्धन मंडल, मुखिया अमरदेव यादव, उप मुखिया सुमित कुमार मंडल, राजबल्लभ पासवान कार्यपालक सहायक, रंजीत यादव पंचायत सचिव एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.