भागलपुर, अप्रैल 20 -- त्रिवेणीगंज से मनोजरोशन की रिपोर्ट त्रिबेनीगंज में जमीनी विवाद को लेकर रविवार देर संध्या करीब 10 बजे हुई गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 13 निवासी जोगिंदर यादव के पुत्र रंजीत कुमार(40 बर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने घायल रंजीत कुमार को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. बी.एन. पासवान ने प्राथमिक उपचार के बाद युबक की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से तनाव था, जो रविवार की रात में हिंसक झड़प में बदल गया। गोलीबारी की सूचना मिलते ही एसडीपीओ विभाष कुमार एवं थाना अध्यक्ष रा...