भागलपुर, अप्रैल 19 -- अररिया से फुलेंद्र की रिपोर्ट पटना हाई कोर्ट के जस्टिस और अररिया न्याय मंडल के इंस्पेक्टिंग जज संदीप कुमार शनिवार की शाम प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर पहुंचे। इस दौरान मां खड्गेश्वरी महाकाली की पूजा-अर्चना की। न्यायमूर्ति की सुरक्षा में दर्जनों पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। जहां नानू बाबा ने जस्टिस व न्यायालय के दर्जनों जजों को चुनरी व माला पहनाकर आशीर्वाद दिए। मौके पर हेमंत कुमार हीरा द्वारा लिखित पुस्तक नानू बाबा के द्वारा न्यायमूर्ति को भेट दिया। न्यायमूर्ति ने मां खड्गेश्वरी के साथ-साथ बाबा खड्गेश्वरनाथ महादेव का पूजा- अर्चना की। वही न्यायमूर्ति संदीप कुमार ने मां काली का पूजा-अर्चना करने के बाद बाबा खड्श्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक किये। पटना हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति श्री कुमार ने बताया कि बिहार की सुख समृद्धि ...