भागलपुर, जून 10 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि सोनामणि गोदाम पुलिस ने मंगलवार की शाम चोरी की तीन मोबाइल के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक बाइक भी जब्त किया है। गिरफ्तार चोर नरपतगंज निवासी शत्रुघ्न सिंह पिता मनोहर सिंह बताया जाता है। थानेदार चंदन कुमार ने बताया कि सोनामणि गोदाम हटिया में रामगंज निवासी पारस केसरी का मोबाइल चोरी हो गयी थी। चोरी करते कुछ लोगों ने चोर को देख लिया। हटिया में मौजूद लोगों ने चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के द्वारा उनके पास से तीन मोबाइल जब्त किया है। थानेदार ने बताया कि पारस केसरी के आवेदन पर केस दर्ज कर मोबाइल चोर शत्रुघ्न सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मोबाइल के बारे में पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...