अररिया: ग्रामीणों ने लिया बाल विवाह मुक्त अररिया जिला बनाने का संकल्प
भागलपुर, जून 24 -- फारबिसगंज, अररिया से अंजनी गौतम फारबिसगंज, एक संवाददाता।फारबिसगंज अनुमंडल के तिरसकुंड पंचायत अंतर्गत आदिवासी टोला गोलाबाड़ी में बुधवार को बाल विवाह से प्रभावित बच्चियों के साथ एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जागरण कल्याण भारतीएवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र कुमार सोरेन ने की, जबकि मुख्य अतिथि अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी बसंत कुमार सिंह थे। कार्यक्रम का संचालन जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने किया।कार्यशाला में बाल विवाह की कुप्रथा, उसके दुष्प्रभावों एवं कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। जागरण कल्याण भारती के डीसी दीपक कुमार पासवान ने बताया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के तहत लड़की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.