अररिया: गांजा लेकर जा रही भारतीय नंबर की गाड़ी के साथ तीन गिरफ्तार
भागलपुर, अप्रैल 20 -- जोगबनी से बरूण मिश्रा की रिपोर्ट सुनसरी के धरान उप-महानगरपालिका वार्ड 13 के कोशी लोकमार्ग पर गांजा ले जा रही एक भारतीय नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ तीन धंधेबाजों को धर दबोचा। यह कार्रवाई इलाका प्रहरी कार्यालय धरान की पुलिस टीम ने जांच के दौरान की है। जांच में भारतीय नंबर की स्कॉर्पियो के सीट के नीचे छुपाकर रखे गए 59 किलोग्राम गांजा भी बरामद किया। पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो से गांजा बरामद होने के बाद चालक बिहार के सुपौल निवासी सुबोध कुमार सहित स्कार्पियो पर सवार रोहित कुमार और मोहम्मद जमशेर को कब्जे में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया कि पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.