भागलपुर, अगस्त 22 -- अररिया से फुलैन्द्र की रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य समिति अररिया के तत्वावधान में शनिवार को बालिका उच्च विद्यालय में छात्राओं के बीच एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं को एचआईवी/एड्स के लक्षण, संक्रमण के कारण, बचाव एवं सावधानियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं से एचआईवी/एड्स से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे गए, जिसका छात्राओं ने बेझिझक जवाब दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. आकाश राज, अखिलेश कुमार सिंह एवं मुरलीधर ने छात्राओं को एचआईवी/एड्स से संबंधित सही एवं वैज्ञानिक जानकारी देते हुए लोगों में फैली भ्रांतियों को दूर करने की अपील की। यह भी पढ़ें- गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राओं को एचआईवी/एड्स के प्रति किया गया जागरूक विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. ...