भागलपुर, अप्रैल 12 -- फारबिसगंज (अररिया) से अंजनी गौतम की रिपोर्ट फारबिसगंज,एक संवाददाता।प्रखंड के खबासपुर पंचायत सरकार भवन में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में एक व्यापक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके मौलिक अधिकारों, कानूनी उपायों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष गुंजन पाण्डेय तथा सचिव रोहित कुमार श्रीवास्तव के दिशा-निर्देश में आयोजित इस शिविर में पैनल अधिवक्ता राहुल रंजन ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि कानूनी जानकारी ही न्याय तक पहुंच का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने बाल विवाह को सामाजिक बुराई बताते हुए इसे कानूनन अपराध बताया और इसके उन्मूलन पर जोर दिया।राहुल रंजन ने लोक अदालत के महत्व को समझाते हुए बताया कि इसके म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.