भागलपुर, जून 17 -- अररिया से फुलेन्द्र मल्लिक कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को जिला मुख्यालय के 19 केन्द्रों पर सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा शुरू हुई। अब तक कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। परीक्षा दोनो पालियों में होगी। प्रत्येक पाली में 7320 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गयी है। प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न तीन बजे से पांच बजे तक होगी। बताया गया कि परीक्षा के दो घंटे पूर्व केन्द्र पर रिपोर्टिंग करना जरूरी था। परीक्षा के दौरान डीएम विनोद दूहन, एसपी जितेन्द्र कुमार व अन्य अधिकारी विभिन्न केन्द्रों का निरीक्षण किये। यह भी पढ़ें- सीवान: 19 परीक्षा केन्द्रों पर सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा आजपरीक्षा की पारदर्शिता डीएम विनोद दूहन ने कहा कि शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौ...