भागलपुर, जून 15 -- फारबिसगंज, अररिया से अमरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट फारबिसगंज व्यवहार न्यायालय शुरू होने के करीब तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद क्रिमिनल कोर्ट चालू नहीं होने से नाराज अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन सोमवार को 11वें दिन भी जारी रहा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश चंद्र वर्मा एवं एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वजीत प्रसाद के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को सोमवार को आम लोगों का भी खुला समर्थन मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक धरना स्थल पर पहुंचे और अधिवक्ताओं की मांगों को न्यायोचित बताते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। धरना को संबोधित करते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि यह लड़ाई लाखों लोगों को सस्ता और सुलभ न्याय उपलब्ध कराने से जुड़ी हुई है। ऐसे में क्षेत्र की जनता अधिवक्ताओं के आंदोलन के साथ खड़ी है और आवश्यकता पड़ने पर हर स्तर पर सहयो...