भागलपुर, अक्टूबर 12 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। मारवाड़ी ब्राह्मण संघ के सदस्य मदन लाल पांडिया के सपोत्र रचित पांडिया ने एक बार फिर अपने समाज का ही नहीं, बल्कि पूरे फारबिसगंज शहर का नाम रोशन किया है। पूर्णिया के रानीपतरा स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल की 10 वीं कक्षा का छात्र रचित पांडिया ने कोलकाता में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 'मेन ऑफ द सीरीज' और 'मेन ऑफ द मैच' का खिताब अपने नाम करके स्कूल सहित परिवार ओर फारबिसगंज शहर का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि पूर्णिया के रानीपतरा स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में क्रिकेट कोचिंग में भारत के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह की देखरेख में प्रशिक्षण दिया जाता है। इधर रजित पांडिया की इस शानदार सफलता पर उनकी माता रेखा पांडिया एवं पिता राजेश पांडिया काफी खुश है। वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.