भागलपुर, अप्रैल 11 -- अररिया से रौशन कुमार की रिपोर्ट बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा अंडर-19 वन डे ट्रॉफी 2025-26 में अररिया जिला क्रिकेट संघ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीमांचल जोन का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है, जो 20 अप्रैल को नालंदा के पावापुरी में खेला जाएगा। लीग मुकाबले में अररिया का सामना कटिहार डीसीए से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए कटिहार की टीम 48.1 ओवर में 229 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अद्यंत मानविक ने 82 रन और अर्सलान शाहिद ने 68 रन की पारी खेली। अररिया की ओर से अमन राज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि शिवम कुमार झा को 3 सफलताएं मिलीं। 230 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अररिया की टीम की शुरुआत तेज रही। सलामी बल्लेबाज राकेश कुमार सिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.