भागलपुर, सितम्बर 28 -- अररिया से चन्दन कुमार लालू ​अररिया,निज संवाददाताअररिया जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च और पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिलाध्यक्ष मासूम रेजा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और निष्पक्ष चुनाव प्रणाली पर सवाल उठाए।​कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम से हुई। यहां से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हाथों में तख्तियां और झंडे लेकर एक विशाल विरोध मार्च निकाला। यह मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए चांदनी चौक पहुंचा। ​चांदनी चौक पर प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। यह भी पढ़ें- ज्ञानेश कुमार का कांग्रेसियों ने फूंका पुतला इस दौरान उपस...