भागलपुर, अप्रैल 12 -- फारबिसगंज, अररिया से अंजनी गौतम फारबिसगंज के डॉ. राम मनोहर लोहिया पथ स्थित शिशु शिक्षा सदन परिसर में रविवार को कमलापुरी वैश्य समाज की जिलास्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। इस अवसर पर संस्था के आय-व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया। साथ ही, संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के उद्देश्य से ग्राम सभाओं के गठन का निर्णय लिया गया।बैठक में समाज की जनगणना कराने के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती पर विशेष जोर देते हुए भविष्य की योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर गहन चर्चा की।कार्यक्रम की शुरुआत में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.