भागलपुर, मई 15 -- फारबिसगंज, अररिया से अंजनी गौतम ऑनलाइन दवा बिक्री और नई दवा नीति के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्टस एसोसिएशन के आह्वान पर 20 मई को फारबिसगंज अनुमंडल की करीब 7 सौ थोक एवं खुदरा दवा दुकानें बंद रहेंगी। हड़ताल के समर्थन में शुक्रवार से आगामी 19 मई तक सभी दवा व्यवसायी काला बिल्ला लगाकर ऑनलाइन दवा व्यवसाय के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे। जिसकी शुरुआत शुक्रवार से शुरू हो गई है। फारबिसगंज केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार साह, सचिव मनोज कुमार भारती, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, संरक्षक विनोद सरावगी, उपाध्यक्ष मनोज मेहता, संगठन सचिव मणि शंकर एवं संयुक्त सचिव गणेश यादव समेत अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि ऑनलाइन फार्मेसी के बढ़ते दायरे और नीतिगत बदलावों से पारंपरिक दवा व्यवसाय पर गंभीर असर ...