भागलपुर, जून 15 -- कुर्साकांटा, अररिया से अनिल झा की रिपोर्ट ताराबाड़ी-सौरगांव सड़क पर कुर्साकांटा थाना क्षेत्र के कविलासा चौक के समीप सोमवार की सुबह करीब 11 बजे ईट भट्टा के पास ऑटो और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर में ऑटो सवार एक 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी जबकि ऑटो चालक, चालक की पत्नी व चालक का चार वर्षीय बेटा पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गये। घटना के बाद ऑटो के परखच्चे उड़ गये। ट्रैक्टर छोड़कर उसका चालक फरार है। अभी तक वृद्ध के शव की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही कुर्साकांटा थानेदार रोहित कुमार, दारोगा रामाशंकर कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- अररिया: ऑटो-टैक्टर के बीच टक्कर में 65 वर्षीय वृद्ध की मौत इसके बाद लाश का पंचनामा बना कर पोस्टमार्डम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया। घटना के सं...