भागलपुर, मई 8 -- पटेगना से आमोद ठाकुर की रिपोर्ट एससीबी 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर शुक्रवार को एसएसबी की विशेष गश्ती टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाली शराब की खेप जब्त की। जानकारी के अनुसार 56वीं वाहिनी के 'एफ' समवाय फुलकाहा के कार्यक्षेत्र अंतर्गत गांव मानिकपुर स्थित भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 188/4 के समीप भारतीय सीमा में करीब 500 मीटर अंदर विशेष गश्ती अभियान चलाया गया। इस दौरान नेपाल से भारत लायी जा रही नेपाली शराब की 990 बोतल (प्रत्येक 300 एमएल) बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 297 लीटर बताई गई है। कार्रवाई के दौरान एसएसबी ने तस्करी में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल भी जब्त की। वहीं मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान छोटू यादव (31 वर्ष), पिता देव नारायण यादव के रूप में हुई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.