भागलपुर, मार्च 17 -- अररिया, निज संवाददाता आवंटन उपलब्ध रहने और ट्रेजरी में विल बिल विपत्र भेजे जाने के बाद भी भुगतान नहीं किए जाने से गुस्साए संवेदकों ने मंगलवार को ट्रेजरी ऑफिस के बाहर जमकर विरोध जताया। इसको लेकर संवेदकों ने ट्रेजरी ऑफिसर और डीएम को आवेदन देकर 31 मार्च से पूर्व भुगतान करने की मांग की। संवेदक कुमार संजू सुमन ने बताया कि विभाग द्वारा आवंटन उपलब्ध करा दिया गया है। विभाग से जिला कोषागार को बिल विपत्र भी भेजा जा चुका है। लेकिन अररिया कोषागार द्वारा उन लोगों का भुगतान नहीं किया जा रहा है।जबकि कराये गये कार्य के मद में राशि उपलब्ध है। संवेदक रमेश कुमार, वीरेंद्र प्रसाद साह,रणविजय कुशवाहा, संजय कुमार आदि ने बताया कि वे लोग चतुर्थ वर्गीय संवेदक है, छोटे-छोटे काम में साल भर पूंजी लगते हैं।मजदूर सहित सामग्री का भुगतान करना पड़ता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.