भागलपुर, अप्रैल 5 -- भरगामा। सिरसिया-हनुमानगंज पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित लक्ष्मण ऋषिदेव टोला में शनिवार देर रात अगलगी की घटना में पांच परिवारों के पांच घर जलकर पूरी तरह राख हो गये। इस अगलगी की घटना में लाखों की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गयी। अगलगी के कारणों का पता नहीं चल पाया है । ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। बताया कि सभी लोग रात में खाना खाकर सो रहे थे। इसी दौरान करीब 12 बजे अचानक एक घर से आग की लपटें उठने लगीं, जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटें देख आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिससे लोगों की नींद खुली और वे घरों से बाहर निकले। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों ने घरेलू संसाधनों की मदद से काफी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.