भागलपुर, मई 15 -- रानीगंज से पवन कुमार की रिपोर्ट रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पहुंसरा पंचायत के वार्ड संख्या दो कलमबाड़ी आदिवासी टोला में गुरुवार की रात करीब दो बजे आग लगने से सात परिवारों के सात घर जलकर राख हो गया। अगलगी की इस घटना में करीब दस लाख रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गया। बताया कि आग घर के बाहर लगाए गए घूरा से लगी। आग को स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्क्क्त के बाद काबू किया। अग्निपीड़ित तलामय देवी, मरंगमय देवी, मोनिका मरांडी, संजू देवी, पूजा कुमारी, फुलमनी देवी, रंजीता हांसदा, आदि ने बताया कि रात के करीब दो बजे आग की तेज लपटे उठने लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की तेज लपटों में एक के बाद एक करके सात घर को जलाकर राख कर दिया। घरों में रखे अनाज, कपड़े, कुर्सी, टेबल, चौकी, 30 से 40 बकरी खस्सी, 50 से अधिक मुर्गा मुर्गी...