भागलपुर, जुलाई 24 -- फारबिसगंज, अररिया से अंजनी गौतम की रिपोर्ट राजधानी पटना के प्रतिष्ठित ताज सिटी सेंटर में आयोजित बिजनेस इन बिहार (बीआईबी) -आइकॉनिक पर्सनैलिटी ऑफ बिहार 2026 (सीजन 3) समारोह में फारबिसगंज की स्टूडेंट्स करियर प्लेटफॉर्म (एससीपी) के संस्थापक दिव्यांशु कश्यप एवं सुमित बरनवाल को शिक्षा के क्षेत्र में उनके नवाचार एवं योगदान के लिए यंग एजुकेशन इनोवेटर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिने अभिनेत्री ईशा देओल उपस्थित रहीं। मंच पर ईशा देओल द्वारा दोनों युवा शिक्षाविदों को सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया।यह सम्मान सीमांचल क्षेत्र के मुख्यत: अररिया जिला में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार त...