अररिया: अररिया जिले के 20 होनहार खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर दिखाएंगे जौहर
भागलपुर, मई 24 -- अररिया से फुलेन्द्र की रिपोर्ट जिला वुशु एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को शहर के इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वुशु चैंपियनशिप का सफल आयोजन हुआ। चैंपियनशिप प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु और भार वर्ग (वेट कैटेगरी) में बेहद रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस चैंपियनशिप में जिले भर के कुल 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। कड़े मुकाबलों के बाद शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक), 10 खिलाड़ियों ने सिल्वर मेडल (रजत पदक) और अन्य खिलाड़ियों ने ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) पर कब्जा जमाया। अररिया के 20 स्वर्ण पदक विजेता प्रदेश स्तर पर अपनी जौहर दिखाएंगे。
7 और 8 जून को भागलपुर में दिखेगा अररिया का जलवा: इस प्रतियोगिता के आधार पर विभिन्न वेट कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.