भागलपुर, सितम्बर 28 -- अररिया से फुलेंद्र कुमार की रिपोर्ट अररिया, वरीय संवाददाता यह भी पढ़ें- सीवान के संदीप ने नए मीट रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर (कंकड़बाग) में आयोजित 37वीं ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप (22-24 सितंबर 2026) में अररिया जिले की एथलीट इंद्राणी कुमारी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले के साथ-साथ बिहार का मान बढ़ाया। पूरे बिहार में इंद्राणी ने तीसरा स्थान लाकर कांस्य पद जीती। बताया गया कि इस तीन दिवसीय क्षेत्रीय प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा समेत ईस्ट जोन के नौ राज्यों के 600 से अधिक चुनिंदा जूनियर एथलीटों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता के दौरान इंद्राणी कुमारी ने अपनी स्पर्धा में कड़े मुकाबले के बीच तकनीक और गति का बेहतरीन परिचय दिया। हालांकि ईस्ट जोन के इस कड़े मुकाबले ...