भागलपुर, अप्रैल 18 -- अररिया से रोशन कुमार की रिपोर्ट बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित श्यामल सिन्हा अंडर-16 वनडे ट्रॉफी के अंतर्गत खेले गए मुकाबले में अररिया ने किशनगंज को 131 रनों के बड़े अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। यह मैच स्पोर्ट्स पार्क 22 यार्ड क्रिकेट अकादमी पटना में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अररिया की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 310 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से रौनक कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 65 गेंदों में 7 चौकों की मदद से नाबाद 60 रन बनाए। यह भी पढ़ें- क्वार्टर फाइनल में पटना को हराकर गोपालगंज सेमीफाइनल में इसके अलावा अरमान ने 39 तथा आर्यन ने 38 रनों का योगदान दिया। किशनगंज की ओर से गेंदबाजी में प्रिंस साह ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि नैरित को 2 और निसार व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.