भागलपुर, मई 7 -- अररिया से परवेज आलम की रिपोर्ट सेवाकाल में मृत चौकीदार संवर्ग के कर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति प्रदान करने के लिए जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राप्त आवेदनों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कुछ आवेदकों के दस्तावेजों में त्रुटियां है। इस पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे सभी मामलों में अविलंब कार्रवाई करते हुए दस्तावेजों की त्रुटियों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए ताकि योग्य आश्रितों को समय पर नियुक्ति मिल सके। यह भी पढ़ें- जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम बैठक के क्रम में ...