भागलपुर, अप्रैल 24 -- फारबिसगंज से अमरेन्द्र की रिपोर्ट गुरुवार की देर रात फारबिसगंज थाना क्षेत्र के धूमगढ़-सिरसिया मार्ग पर सिरसिया कृषि फार्म के समीप एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवा बढ़ई मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक सुरेन्द्र शर्मा सिमराहा थाना क्षेत्र के औराही पूरब वार्ड संख्या-01 निवासी सीताराम शर्मा का बेटा था। घटना के बाद मृतक के घरों में कोहराम मचा है। वहीं गांव में मातम पसरा है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि हर रोज की तरह गुरुवार की रात सुरेन्द्र फारबिसगंज से काम कर घर लौट रहा था। इसी दौरान धूमगढ़-सिरसिया मार्ग पर स्थित कृषि फार्म के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते बड़ी संख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.