भागलपुर, अप्रैल 4 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज-सरसी एनएच 327 ई पर शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 24 साल के एक युवक की मौत गयी । मृतक युवक शानू कुमार रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पहुंसरा पंचायत के वार्ड संख्या 11 तमघट्टी गांव निवासी दिलीप सिंह का बेटा था। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात को शानू बाइक लेकर कालाबलुवा से अपने घर तमघट्टी आ रहा था। इसी दौरान रानीगंज सरसी मार्ग पर बड़हरा पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दिया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से इलाज के लिए रेफ़रल अस्पताल रानीगंज लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना मिलने पर मौक़े पर रानीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया। मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.