भागलपुर, जुलाई 6 -- फारबिसगंज से अंजनी गौतम फारबिसगंज प्रखंड के सिमराहा थाना क्षेत्र स्थित सिमराहा-रेणु मार्ग पर सोमवार की सुबह अज्ञात चार चक्का वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई, वहीं पीछे बैठे उसका एक साथी भी घायल हो गया। मृतक मो. अलीम सिमराहा थाना क्षेत्र पोठिया गांव स्थित वार्ड संख्या पांच निवासी स्व. मो. बकरीद का बेटा था । जबकि बाइक पर पीछे बैठे मो. मोलिम गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनका इलाज जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...