भागलपुर, अप्रैल 16 -- अररिया से चन्दन कुमार लालू की रिपोर्ट अररिया। अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को जिले में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस मैराथन दौड़ की शुरुआत नई पुलिस केन्द्र हरियाबाड़ा से शुरू हुई। यह दौड़ मुड़बल्ला मध्य विद्यालय दक्षिण होते हुए पुनः पुलिस केन्द्र हरियाबाड़ा में आकर समाप्त हुई। जिला अग्निशमन पदाधिकारी अररिया श्री (डॉ) अशोक कुमार प्रसाद ने बताया कि नई पुलिस केन्द्र हरियाबाड़ा से मैराथन दौड़ कुल 2.5 किमी तक गई और पुनः आरंभ स्थल पर आकर समाप्त हुई। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक यातायात द्वारा भी उक्त रूट की जानकारी दी गई। जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अग्नि सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता फैलाना एवं लोगों को आपात स्थितियों के प्रति सजग बनाना है। कार्यक्रम में छात्रों, युवाओं एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.