भागलपुर, अप्रैल 17 -- फारबिसगंज, अररिया से अंजनी गौतम फारबिसगंज,एक संवाददाता। अक्षय तृतीया (19 अप्रैल) के मद्देनज़र जिले में बाल विवाह की रोकथाम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिला पदाधिकारी (डीएम) के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बैठकों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में फारबिसगंज प्रखंड के मटियारी पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सह प्रखंड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की सदस्य सचिव स्वेता कुमारी की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने किया। संजय कुमार ने बताया कि डीएम के आदेश पर गांव-गांव में बैठकों का दौर जारी है और प्रशासन बाल विवाह को लेकर पूरी तरह अलर्ट है। यह भी पढ़ें- राजस्थान में आखाती...